सिन्धु घाटी की सभ्यता से क्या समझते हैं - इसकी विशेषताएँ बताइये

0

Ques. - सिन्धु घाटी की सभ्यता से आप क्या समझते हैं ? निम्नलिखित सन्दर्भ में इसकी विशेषताएँ बताइये 
(a) नगर - जीवन 
(b) कला 
(c) धर्म 
(d) सुमेरियन और मेसोपोटामिया सभ्यता से समानता 
(e) वैदिक सभ्यता से भिन्नताएँ ।
 


सिन्धु घाटी की सभ्यता से क्या समझते हैं - इसकी विशेषताएँ बताइये

Ans . मोहनजोदड़ो और हड़प्पा ( जो कि अब पाकिस्तान में है ) में लगभग 70 वर्ष पहले की गई खुदाई में एक महान् सभ्यता के अस्तित्व में होने के प्रमाण मिले हैं। चूँकि ये स्थान सिन्धुघाटी में हैं , अतः इसका नाम सिन्धु घटी सभ्यता रखा गया है। अभी हाल में ही ऐसे प्रमाण मिले हैं जिनसे यह पता चलता है कि यह सभ्यता दक्षिण में महाराष्ट्र तक फैली हुई थी। कुछ लोग इसे कृष्णा नदी तक फैली मानते हैं। इसकी अवधि 2500-1500 ई ० पू ० बतायी जाती है। इस सभ्यता की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं -

    (a) नगर जीवन - नगर सुनियोजित ढंग से बसाये गये थे। 33 फीट चौड़ी सड़कें एक - दूसरे को समकोण पर काटती थीं , पक्की हुई ईंट और जिप्सम का मकान बनाने में उपयोग किया जाता था। पानी निकालने की अच्छी व्यवस्था थी। जलापूर्ति की अच्छी व्यवस्था थी। लोग कपास और ऊन के बने हुए वस्त्र पहनते थे। 

    (b) कला - खोज की हुई चीजों से पता चलता है कि इन लोगों ने कला के क्षेत्र में काफी निपुणता प्राप्त कर ली थी । कुछ पत्थर की मूर्तियाँ खोज निकाली गयी हैं जो कि यूनानी कला के अच्छे - अच्छे नमूनों से मिलती हैं। 

    (c) धर्म - लोग देवी देवता की पूजा करते थे। पीपल के वृक्ष की पूजा एक सामान्य चीज थी। वे वैदिक देवता शिव की भी पूजा करते थे । वे मुर्दों को जलाते थे। 

    (d) सुमेरियन तथा मेसोपोटामिया - सभ्यताओं से समानता - सिन्धु घाटी सभ्यता और सुमेरियन तथा मेसोपोटामिया सभ्यताओं के लोगों में सांस्कृतिक सम्पर्क थे । इन सभी सभ्यताओं में पकी ईंटों , ताँबे और कांसे के बरतन बनाने के चाक इत्यादि का उपयोग किया जाता था। 

    (e) वैदिक सभ्यता से अन्तर - सिन्धु घाटी सभ्यता नगर की थी जबकि वैदिक सभ्यता ग्रामीण थी। सिन्धुघाटी के लोग घोड़े का उपयोग नहीं करते थे , लेकिन वैदिक सभ्यता में लोग घोड़े का उपयोग करते थे। सिन्धुघाटी के लोगों को कवच का कोई ज्ञान नहीं था जबकि वैदिक सभ्यता के लोगों के लिए इसका उपयोग साधारण - सी बात थी। सिन्धुघाटी के लोग लोहे का उपयोग नहीं जानते थे जबकि वैदिक सभ्यता के लोग लोहे का उपयोग जानते थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top